देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रदेश में गणना फार्म वितरण की स्थिति का जायजा लिया तथा कम प्रगति वाले जनपदों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों में गणना फार्म वितरण की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। वहीं, सर्वाधिक गणना फार्म वितरित करने वाले चम्पावत, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपदों की सराहना करते हुए उनके कार्यों को अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
डॉ. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में आवासीय कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बीएलओ के साथ तैनात आईटी वालंटियर्स, बूथ अवेयरनेस ग्रुप तथा अन्य सहयोगी तंत्र की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तीसरे दिन बुधवार दोपहर तक प्रदेश में 19 लाख से अधिक मतदाताओं को गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं। यह संख्या प्रदेश के कुल मतदाताओं का लगभग 24 प्रतिशत है।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…