Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में SIR इफेक्ट! कटे 8 लाख से अधिक वोटर, जिलेवार देखिये लिस्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है. जिसके हिसाब से एसआईआर के बाद उत्तराखंड में 8,26,977 मतदाताओं के नाम कटे हैं. देहरादून जिले में 1,86,008 मतदाताओं के नाम कटे हैं. हरिद्वार जिल में 130203 मतदाताओं के नाम कटे हैं.
उत्तराखंड में जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के तहत प्रदेश में 71,33,785 मतदाता हैं.जिसमें 37,23,614 पुरुष, 34,09,954 महिला और 217 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. 19 लाख मतदाताओं के फॉर्म में विसंगतियां पाई गई हैं. जिन्हें नोटिस जारी किया जाएगा. उत्तराखंड में मतदान केंद्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. पहले प्रदेश में 11733 मतदान केंद्र थे. जिनकी संख्या अब बढ़कर 12543 हो गई है. वहीं, जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार उत्तराखंड में एसआईआर के बाद 8,26,977 मतदाताओं के नाम कटे हैं. जिलेवार इसकी लिस्ट जारी की गई है.
उत्तराखंड में 8,26,977 मतदाताओं के नाम कटे
देहरादून जिले में 1,86,008 मतदाताओं के नाम कटेउधमसिंह नगर में 177673 मतदाताओं के नाम कटेअल्मोड़ा में 55485 मतदाताओं के नाम कटेपौड़ी गढ़वाल में 51359 मतदाताओं के नाम कटेहरिद्वार में 130203 मतदाताओं के नाम कटेनैनीताल में 71810 मतदाताओं के नाम कटेटिहरी गढ़वाल में 43625 मतदाताओं के नाम कटेचंपावत में 17718 मतदाताओं के नाम कटेचमोली में 23436 मतदाताओं के नाम कटेउत्तरकाशी में 18405 मतदाताओं के नाम कटेपिथौरागढ़ में 27436 मतदाताओं के नाम कटेबागेश्वर में 13010 मतदाताओं के नाम कटेरुद्रप्रयाग में 10809 मतदाताओं के नाम कटे
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर जानकारी दी. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया एसआईआर की पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो गईल है. जिसके बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम को ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किये हये हैं. उन्होंने बताया 19 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म में त्रुटियां पाई गई हैं. इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा.
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा 14 जुलाई से 11 सितंबर तक सभी को नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा फॉर्म 6 की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वो ये भरकर आवेदन कर सकते हैं. नाम हटवाने के लिए फॉर्म 7 और नाम में सुधार के लिए फॉर्म 8 भरा जा सकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

6 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

26 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago