उत्तराखंड
Share0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के सफल संचालन को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ आईटी वॉलंटियर्स की तैनाती की जा रही है। ये वॉलंटियर्स गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण में सहयोग प्रदान करेंगे, साथ ही प्रपत्रों के वितरण एवं संकलन की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने अपर सचिव ग्राम्य विकास एवं निदेशक शहरी विकास विभाग को निर्देशित किया कि इस अभियान के लिए शीघ्र तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को चयनित कर तैनात किया जाए, जिससे पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को भी निर्वाचन संबंधी मैपिंग कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र, अपर सचिव झरना कमठान, निदेशक महिला एवं बाल विकास बी.एल. राणा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, निदेशक एसआईसी मनीष जुगरान, अपर निदेशक आईटीडीए तीरथ पाल, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां सहित गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के अपर आयुक्त उपस्थित रहे।
Share0
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Warning the officers against unnecessary special or force closure of…
देहरादून; उत्तराखंड के देहरादून में सामने आए ट्रिपल तलाक के मामले में अब नया ट्विस्ट…
देहरादून। जनपद को नशामुक्त बनाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the State…
देहरादून। जनपद को नशामुक्त बनाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के…
हरिद्वार : उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने के लिए…