उत्तराखंड में होगी SIR प्रक्रिया शुरू,विवाहित बेटियों को भी देना होगा प्रमाण – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड: दूसरे राज्यों से विवाह कर उत्तराखंड आई महिलाओं को अब वोटर लिस्ट में अपना नाम बनाए रखने के लिए मायके से जरूरी कागज़ लाने होंगे।
चुनाव आयोग दिसंबर या जनवरी में राज्य में स्पेशल समरी रिवीजन (एसआईआर) शुरू करने जा रहा है। एसआईआर से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य की 2003 की मतदाता सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बाकी कई राज्यों ने भी अपनी पुरानी सूचियां जारी कर दी हैं।
इस प्रक्रिया में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, नाम सुधारने और पता अपडेट करने के कम किए जाएंगे। जिसके लिए दूसरे राज्यों से शादी कर उत्तराखंड आई बेटियों को अपना वोट बचाने में लिए और SIR फॉर्म भरने के लिए अपने मायके से वोटर लिस्ट से जुड़े कागज लाने होगे।
क्यों चाहिए होंगे मायके के कागज़?
जिन महिलाओं ने साल 2003 के बाद अन्य राज्यों से शादी कर उत्तराखंड में निवास शुरू किया है, उन्हें एसआईआर प्रक्रिया में अपने मायके की 2003 की वोटर लिस्ट से संबंधित दस्तावेज़ लाने होंगे।
निर्वाचन विभाग का कहना है कि यूपी समेत कई राज्यों की 2003 की वोटर लिस्ट उपलब्ध है।यदि महिला का उस समय मायके में खुद का वोट दर्ज था, तो उसकी जानकारी यहां एसआईआर में देनी होगी।अगर 2003 में वोट नहीं बना था, तो माता-पिता के वोट से जुड़ी जानकारी एसआईआर फॉर्म में देनी होगी।
चूंकि एसआईआर प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, इसलिए विभाग ने महिलाओं से अपील की है कि वे पहले से जरूरी कागज़ तैयार रख लें, ताकि नाम अपडेट कराने में दिक्कत न हो।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ –

 देहरादून, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत विकासखंड सहसपुर के शंकरपुर में स्वयं सहायता…

23 minutes ago

देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद में…

32 minutes ago

मां नंदा-सुनंदा का मायके में भव्य स्वागत, कदली वृक्ष लेकर निकली भक्तों की शोभायात्रा –

देहरादून,। कूर्मांचल परिषद गढ़ी कैंट शाखा की ओर से आयोजित मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का शुभारंभ …

53 minutes ago

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर पौड़- निर्वाचक नामावलियों…

1 hour ago

ग्राफिक एरा में पंचायती राज कर्मी सीखेंगे एआई की बारीकियां –

देहरादून,  ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ पंचायती राज कार्मिकों को एआई, प्रॉम्प्ट लेखन, दस्तावेज और प्रेजेंटेशन…

2 hours ago