देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के संबंध में घोषणा की ।
– उन्होंने बताया कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 22 अक्टूबर 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी,
– नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 होगी वहीं 30 अक्टूबर 2024 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी ।04 नवंबर 2024 तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे ।
– अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट करते हुए बताया कि केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव हेतु बुधवार 20 नवंबर 2024 को मतदान संपन्न होंगे एवं शनिवार 23 नवंबर 2024 को मतगणना की जाएगी।
– उनकी घोषणा के साथ ही केदारनाथ क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो चुकी है जो कि 25 नवंबर 2024 तक प्रभावी रहेगी।: केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।जिसमें 7 पोलिंग बूथों पर मतदान तिथि से 2 दिन पूर्व पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा जबकि 166 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों को मतदान से एक दिन पहले रवाना किया जाएगा।
– केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र को 02 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें 10 स्टैटिक सर्विलांस टीम 3 शिफ्ट में निगरानी रखेंगी।– 8 फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती की गई है जबकि दो वीडियो टीम निरंतर क्षेत्र में मॉनिटरिंग करेंगी।उपचुनाव के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर एवं तीन सहायक रिटर्निग ऑफिसर की तैनाती भी की जा चुकी है।
बताते चले कि 90540 मतदाता के साथ केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 44765 पुरुष एवं 45775 महिला मतदाता शामिल है।पूरी विधानसभा में 1092 दिव्यांग मतदाता , 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 641 है। जिनके लिए होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध है उसके लिए फॉर्म 12 वितरण किया जायेगा ।
इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्र, श्री के.एस नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास उपस्थित रहे।
Post Views: 10
Post navigation
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…