देहरादून में बारिश से हालात गंभीर: डीएम आशीष चौहान ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, 15 दिन में पानीवाला बैंड पर दो लेन बहाल करने के निर्देश – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में सक्रिय मानसून के बीच लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सोमवार रात से जारी भारी बारिश के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी बाधित मार्गों को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारू करने के निर्देश दिए।
नंदा चौकी पुल से लेकर मसूरी रोड तक किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने नंदा चौकी पुल, सौड़ा-सरौली मार्ग, मालदेवता, बल्दी नदी, आईटी पार्क-सहस्त्रधारा रोड तथा मसूरी रोड स्थित पानीवाला बैंड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पानीवाला बैंड पर 15 दिन में दो लेन बहाल करने का लक्ष्य
मसूरी रोड स्थित पानीवाला बैंड के नए लैंडस्लाइड जोन का निरीक्षण करते हुए डीएम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को 15 दिनों के भीतर सड़क की दो लेन यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 10 से 15 दिनों में दो लेन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जबकि सुरक्षा के लिए पुश्ता निर्माण का कार्य लगभग दो महीने में पूरा होने की संभावना है।
मालदेवता में स्थायी समाधान के लिए पुल निर्माण का प्रस्ताव
सौड़ा-सरौली मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने सड़क को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के निर्देश दिए। वहीं मलबा हटाकर थानों मार्ग पर यातायात भी पुनः शुरू करा दिया गया है।
मालदेवता क्षेत्र में हर वर्ष बरसात के दौरान रपटे पर यातायात बाधित होने की समस्या को देखते हुए डीएम ने लोक निर्माण विभाग को स्थायी समाधान के रूप में पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
 
नंदा चौकी पुल की मरम्मत के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
बारिश के कारण नंदा चौकी पुल की एप्रोच लेन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार पुल पर मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है।
सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
 
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी एसडीएम, आईआरएस प्रणाली से जुड़े विभागों और अन्य संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जनसुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपदा, भूस्खलन या मार्ग अवरोध की सूचना मिलने पर राहत और पुनर्बहाली कार्य तत्काल शुरू किए जाएं, ताकि आमजन को न्यूनतम परेशानी का सामना करना पड़े।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…

2 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

2 hours ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

3 hours ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

5 hours ago