लक्सर क्षेत्र में अवैध गोमांस तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार, 150 किलो मांस जब्त – पर्वतजन

हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में गोवंश संरक्षण स्क्वाड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाइसेंसी मीट दुकान से अवैध गोमांस की बिक्री करने वाले छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से लगभग 150 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस तथा संबंधित उपकरण भी जब्त किए हैं। इस ऑपरेशन से क्षेत्र में सक्रिय तस्करों के बीच खलबली मच गई है।
घटना ग्राम बोड़ाहेड़ी की है, जहां नियमित जांच अभियान के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक मीट दुकान के जरिए अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। छापेमारी में दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल छह संदिग्धों को मौके से पकड़ा और उनके विरुद्ध उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत थाना पथरी में अभियोग पंजीकृत किया। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतीक पुत्र जमील, अब्दुल्ला पुत्र महबूब, मुजम्मिल पुत्र अब्दुल हमीद, शाकिब पुत्र शकील, रहमान पुत्र ताहिर तथा तमरेज पुत्र जमील के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम जौरासी, रुड़की, हरिद्वार के निवासी हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लक्सर कोतवाली तथा पथरी थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने अपराध नियंत्रण बैठक में संबंधित थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए थे कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। इसी क्रम में गोवंश संरक्षण स्क्वाड और पथरी पुलिस की टीम ने यह सफल अभियान चलाया।
पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने पुष्टि की कि सभी आरोपियों पर कानूनी धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 8 सितंबर को लक्सर क्षेत्र में एक पिकअप वाहन द्वारा मवेशी को टक्कर मारने की घटना हुई थी, जिसमें मवेशी की मौत हो गई। वाहन की तलाशी में प्रतिबंधित मांस मिलने पर स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस की मध्यस्थता के बाद मामला शांत हुआ, हालांकि प्रदर्शनकारियों ने मांस से लदी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड तथा संभावित नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

3 hours ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

4 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

5 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

5 hours ago