Latest posts by Sapna Rani (see all)पटना: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 15 साल की लड़की के साथ हैवानियत हुई है। छह नाबालिग लड़कों ने मिलकर पहले सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब पीड़ित के पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच के बाद छह में से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। घटना मोतिहारी में बिजधरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।आरोपियों में एक बच्ची का रिश्तेदारपरिजनों का कहना है कि चार सितंबर को गांव से ही छह किशोरों ने मिलकर उनकी बच्ची के साथ दरिंदगी की। इतना ही नहीं विरोध करने पर बच्ची को बेरहमी से पीटा। फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी से कुछ बताएगी तो वह उसे और उसके परिवार को मौत के घाट उतार देगा। आरोपियों ने बच्ची से कहा कि उसके पिता को जान से मार देगा। परिजनों ने कहा कि इन छह आरोपियों में एक हमलोगों का रिश्तेदार लगता है।पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही हैपरिजनों ने कहा कि लोकलाज और जान के डर से हमलोग सात दिन तक चुप रहे। लेकिन, जब वीडियो वायरल हुआ तो हिम्मत बनाकर पुलिस के पास गए और सभी आरोपियों के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई। मामले में डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। इसके बाद मामले में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…