चकराता में छह माह की गर्भवती महिला ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए, महिला आयोग सक्रिय – पर्वतजन

विकासनगर क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां चकराता तहसील के एक गांव की गर्भवती महिला ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. महिला अनुसूचित जाति से संबंधित है. शिकायत दर्ज होने के बाद राजस्व पुलिस ने केस पंजीकृत कर लिया है और अब इसे नियमित पुलिस के हवाले करने की औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं. उधर, राज्य महिला आयोग ने भी प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं.
पीड़िता द्वारा 1 दिसंबर को नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल को सौंपी गई लिखित शिकायत के अनुसार, वह अपने पति और बच्चों के साथ विकासनगर में रहती है. 21 नवंबर, बूढ़ी दिवाली के अवसर पर वह अपने मायके गांव पहुंची थी. इस दौरान वह करीब छह महीने की गर्भवती थी.
महिला ने बताया कि 28 नवंबर को वह घर से कुछ दूरी पर स्थित पन्यारी पर कपड़े धोने गई थी. इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसे जबरन पकड़कर पास के शौचालय में घसीट ले गया. पीड़िता के विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया और घटना को अंजाम दिया.

तहरीर प्राप्त होने के बाद राजस्व अधिकारियों ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. अधिकारियों के अनुसार, महिला का मेडिकल परीक्षण भी करा दिया गया है और मामले की प्रकृति महिला अपराध से जुड़ी होने के चलते इसे रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया जा रहा है. उच्च अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है.
महिला आयोग हुआ सख्त, एसडीएम व प्रशासन को दिए निर्देश
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इसे अत्यंत पीड़ादायक और समाज को झकझोरने वाला बताया. उन्होंने चकराता के उपजिलाधिकारी प्रेम लाल से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिया कि केस को तुरंत रेगुलर पुलिस के सुपुर्द किया जाए, जिससे जांच निष्पक्ष और तेज हो सके.
अध्यक्ष ने देहरादून के जिलाधिकारी और एसपी देहात पंकज गैरोला को भी कड़ी कार्रवाई के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं. आयोग का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरे मामले की लगातार निगरानी की जाएगी और आरोपी को किसी भी स्तर पर राहत नहीं दी जाएगी.
बेरीनाग कॉलेज प्रकरण पर भी आयोग की सख्ती
इसके अलावा, पिथौरागढ़ के बेरीनाग महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो पर भी राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग अध्यक्ष ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए पिथौरागढ़ डीएम से तत्काल, प्रभावी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा से समझौता करने वालों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

10 minutes ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

21 minutes ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

3 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

3 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

4 hours ago