मुख्यमंत्री से संवाद के लिए चमोली के छह विद्यार्थी रवाना –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ संवाद के लिए जनपद चमोली से चयनित छह विद्यार्थी आज 17 सितंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुए। चयनित विद्यार्थी 18 सितंबर को मुख्यमंत्री के साथ संवाद कर उत्तराखंड के विकास को लेकर अपने विचार एवं सुझाव साझा करेंगे।मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर से विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड, एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर निबंध के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए थे। प्रदेशभर से प्राप्त निबंधों में से 140 विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री के साथ संवाद के लिए चयन किया गया है। इनमें जनपद चमोली के छह विद्यार्थी शामिल हैं।चमोली से चयनित विद्यार्थीरिया कक्षा 11, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर, यमुना कक्षा 11, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर, अनुष्का भंडारी कक्षा 11, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग, साक्षी कक्षा 11, राजकीय इंटर कॉलेज कांसुवा, आर्यन फरस्वाण पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवाल,राखी कक्षा 12, राजकीय इंटर कॉलेज असेड़ सिमली शामिल हैं।राज्य स्तरीय संवाद के दौरान विद्यार्थी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार, स्वरोजगार, पलायन, सड़क, आईटी, वन एवं पर्यावरण तथा महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत ने चयनित सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री के साथ संवाद के लिए चयन होना जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचार आत्मविश्वास के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष रखने तथा जनपद और प्रदेश के विकास से जुड़े रचनात्मक सुझाव देने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी की सोच और सुझाव उत्तराखंड के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

5 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

5 hours ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

5 hours ago

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मचा हड़कंप, 8 ट्रेकर भोज खड़क के आगे फंसे; रेस्क्यू अभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…

6 hours ago

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

6 hours ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

6 hours ago