Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आसमानी आफत: बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत, बत्ती गुल-स्कूल बंद…इन जिलों में अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में मई के पहले हफ्ते में ही मॉनसून जैसा मौसम है. भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं ने पूरे पहाड़ी राज्य में जन-जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है. प्रशासन ने पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. चमौली, पिथौरागढ़ समेत कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित है. हालांकि, चारधाम यात्रा सुचारु रूप से जारी है.
पिथौरागढ़ में स्कूल बंद, सुबह से तेज बारिशपिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 4 मई को सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को छुट्टी घोषित कर दी गई. जिले में सुबह से ही तेज बारिश के साथ गरज-चमक जारी है. मौसम विभाग की चेतावनी के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.
चमोली में बिजली का कहर, 500 से ज्यादा बकरियों की गई जानचमोली जिले के निजमूला घाटी में आकाशीय बिजली गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. जानकारी कि मुताबिक, एक ही झटके में 500 से अधिक बकरियां मौत की नींद सो गईं. स्थानीय लोग इस घटना से बेहद सदमे में हैं. बता दें कि रुद्रप्रयाग और चमोली में देर रात से लगातार बारिश हो रही है.
देहरादून में बिजली गुल होने से लोग परेशानउत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार देर रात तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के बीच कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए. बिजली के खंभे प्रभावित हुए और बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही. लोगों को घरों में अंधेरे में बैठना पड़ा. कई जगहों पर सुबह तक भी बिजली नहीं आई. वहीं, ऊधम सिंह नगर और खटीमा क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने आम और लीची के बागों को काफी नुकसान पहुंचाया है.
बद्रीनाथ-केदारनाथ में श्रद्धालुओं का सैलाब जारीमौसम की मार के बावजूद चारधाम यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है. बदरीनाथ धाम में झमाझम बारिश और ठंड के बावजूद भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. केदारनाथ यात्रा भी सुचारू रूप से चल रही है. श्रद्धालु बारिश में भी अपने आराध्य के दर्शन के लिए उत्साहित हैं.
मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

21 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

42 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago