स्लीक डिज़ाइन, सेगमेंट-बेस्ट कनेक्टिविटी और IP64 ड्युरेबिलिटी के साथ इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री ₹11,999 की शुरुआती कीमत पर शुरू –

 
 
देहरादून , : न्यू-एज स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने अपने हाल ही में लॉन्च किए गए स्मार्ट 20 स्मार्टफोन की बिक्री आज से फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू कर दी है। लॉन्च ऑफर्स के साथ यह स्मार्टफोन ₹11,999 की शुरुआती प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। 7.7mm अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन, 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.78-इंच पंच-होल डिस्प्ले और 700 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ स्मार्ट 20 यूजर्स को शानदार विजुअल अनुभव प्रदान करता है।
 
मीडियाटेक हीलियो G81 अल्टीमेट प्रोसेसर और 48-महीने के फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन से लैस यह स्मार्टफोन 4GB रैम के साथ 4GB तक एक्सटेंडेड रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट देता है। डिवाइस में IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, 25,000 से अधिक ड्रॉप टेस्ट और 1.5 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन जैसी मजबूत ड्युरेबिलिटी विशेषताएं शामिल हैं।
 
स्मार्ट 20 में इनफिनिक्स का अल्ट्रा लिंक फीचर भी दिया गया है, जो 1 किलोमीटर तक ऑफलाइन कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, वॉइसप्रिंट नॉइज़ रिडक्शन और तीन इंटेलिजेंट नॉइज़ कैंसिलेशन मोड्स बेहतर कॉलिंग अनुभव सुनिश्चित करते हैं। एंड्रॉयड 16 आधारित XOS 16 पर चलने वाला यह स्मार्टफोन Folax द्वारा संचालित One-Tap Infinix AI के साथ आता है, जिसमें डॉक्यूमेंट स्कैनिंग, सॉन्ग रिकग्निशन, शेड्यूलिंग और वॉइस असिस्टेंट जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।
 
डिवाइस में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ग्राहक इसे शैडो ब्लैक, पोलारिस टाइटेनियम, सनलाइक ऑरेंज और क्लाउडलाइन ब्लू रंग विकल्पों में खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर्स के तहत ₹500 तक के बेनिफिट्स, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट और आकर्षक EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं।
 
SMART 20 के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत ₹12,499 और 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹13,999 रखी गई है। स्टाइलिश डिज़ाइन, स्मूथ डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस, मजबूत ड्युरेबिलिटी और AI-संचालित फीचर्स के साथ SMART 20 किफायती कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करता है।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

2 hours ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

2 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

2 hours ago

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…

2 hours ago

Uttarakhand Government Approves 3% DA Hike for State Employees Ahead of Diwali | Uttarakhand News Network

In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…

4 hours ago