नशा तस्कर से की करीब 26 लाख रूपये की स्मैक बरामद




नशा तस्कर से की करीब 26 लाख रूपये की स्मैक बरामद

पिछली बार दामाद को किया था गिरफ्तार, अब ससुर भी आया गिरफ्त में
रायवाला, देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) ने थाना रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर के निकट नशा तस्कर आनंद कुमार को 260 ग्राम स्मैक के साथ गिरप्तार किया। पूछताछ में बताया कि वह यह स्मैक बरेली से लेकर आया है, जिसको वह अपने दामाद कपिल के माध्यम से रायपुर थाना क्षेत्र में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करने जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गये नशा तस्कर आनंन्द कुमार के दामाद कपिल को इसी साल माह मई 2023 में उसकी शादी की सालगिरह के दिन 207 ग्राम स्मैक के साथ एसटीएफ द्वारा गिरप्तार किया गया था।
उस समय एसटीएफ को यह जानकारी मिली थी कि कपिल का ससुर भी स्मैक की तस्करी करता है। इस जानकारी पर एसटीएफ द्वारा विगत 5 माह से उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाये हुये थी। कल एसटीएफ की एएनटीएफ टीम को गोपनीय सूचना मिलते ही आनन्द कुमार को रायवाला क्षेत्र से बड़ी भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरप्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
आनंद कुमार पुत्र सोनाथ निवासी ग्राम मुस्सेपुर थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 49 वर्ष।
बरामदगी का विवरण -260 ग्राम अवैध स्मैक।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks