Categories: hindiUttarakhand

स्मार्ट मीटर ने उपभोक्ताओं के उड़ाये होश! पांच महीने में 23 लाख का बिल, ग्राहक को लगा ‘झटका’ – Uttarakhand

Smart meter shocked consumers! Bill of 23 lakhs in five months, customer got ‘shocked’इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हल्द्वानी: पूरे प्रदेश में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है. विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर के कई फायदे गिना रहा है. वहीं, इसके उलट स्मार्ट मीटर के बिल से उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं. हल्द्वानी डहरिया निवासी दो लोगों को भारी भरकम बिल से झटका लगा है. फिलहाल, दोनों मामलों में विद्युत विभाग ने उपभोक्ता के बिल को ठीक कर दिया है, लेकिन विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.डहरिया स्थित सीएमटी कालोनी निवासी भवानी राम को बिजली का नया स्मार्ट मीटर लगने के पांच माह बाद 2.62 लाख रुपये का बिल मिला है. प्रतिमाह जहां 1000 से ₹1200 से दो हजार रुपये तक बिल आता था, वहीं, दो लाख से अधिक का बिल देख वह हैरान रह गए. भवानी राम के घर के सामने ही रहने वाले एक परिवार का 23 लाख 12000 रुपए का बिल आया है. ऐसे में स्मार्ट मीटर के ऊपर उपभोक्ता सवाल खड़े कर रहे हैं.ऊर्जा निगम का कहना है कि पुराने मीटर की रीडिंग के आधार पर बिल जनरेट होने का मामला सामने आया. निगम और स्मार्ट मीटर लगा रही कंपनी पुराने मीटर की एमआरआइ कराने के दौरान कुछ तकनीक की दिक्कत हुई है. जिसके चलते ऐसा हुआ है. अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग बेगराज सिंह का कहना है कि 2 लाख 63 का बिल आने का मामला सामने आया है. तकनीकी दिक्कत को ठीक कर लिया गया है. 23 लाख 12 हजार बिल का जो मामला सामने आया है उनके संज्ञान में नहीं है.विभागीय सिस्टम में बिल में कहीं गड़बड़ी नहीं दिख रही है. प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि उपभोक्ता के पास जो मैसेज आया है उसमें छेड़छाड़ की गई है. अगर उपभोक्ता ने मैसेज में छेड़छाड़ किया है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. भारी भरकम बिल आने के बाद से दोनों उपभोक्ता परेशान है. उपभोक्ताओं का कहना है कि इससे पहले उनके घर का बिल हजार रुपए से लेकर ₹1500 तक आता था.विद्युत विभाग का दावा है कि पुराने मीटर से स्मार्ट मीटर में बदलने के दौरान कुछ तकनीक की दिक्कत आ रही है. जिसके चलते उपभोक्ताओं के बिल आ रहे हैं. उनको संशोधन कर उपभोक्ताओं की समस्या को ठीक किया जा रहा है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

20 minutes ago

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

4 hours ago