Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के घरों में अभी नहीं लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली विभाग ने क्यों लगा दी रोक? – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई है। बिल गलत आने और समय पर नहीं आने की शिकायतों के बाद यूपीसीएल मुख्यालय की ओर से मंगलवार को नए आदेश जारी किए। इसके अनुसार, अगले आदेश तक पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। शिकायतों के निस्तारण के बाद नए मीटर लगाने की जाकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
स्मार्ट मीटर लगाने के बाद गलत बिल आने की शिकायतें बड़ी संख्या में आ रही थीं। सामान्य से अधिक बिल आने की बढ़ती शिकायतों पर शासन स्तर से सख्ती बरती गई। इसके बाद यूपीसीएल मुख्यालय ने पुराने मीटर के स्थान पर नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी। सभी मुख्य अभियंताओं को पहले अपने अपने जोन में गलत बिल समेत स्मार्ट मीटर को लेकर आई सभी शिकायतों, शंकाओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
निदेशक ऑपरेशन ऑफिस से संबद्ध मुख्य अभियंता बीएमएस परमार ने डिविजन, सर्किल, जोन अफसरों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नए आदेश में साफ किया गया है कि अब नए स्मार्ट मीटर सिर्फ नए बिजली कनेक्शन और खराब मीटर की ही जगह लगाए जाएंगे। इन दोनों के अलावा अन्य प्रकरणों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे।
स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए यूपीसीएल की ओर से पूरे प्रदेश में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। यूपीसीएल ने इस शिविर को ‘उपभोक्ता विशेष शिकायत निवारण कैंप’ का नाम दिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

2 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

18 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

59 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

1 hour ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

1 hour ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago