Categories: hindiUttarakhand

रुड़की में 78 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक से कर रहा था सप्लाई – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करता नजर आ रहा है. इसी क्रम में रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 78 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था और इलाके में स्मैक सप्लाई करने का काम करता था. गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है.
तलाशी के वक्त बाइक सवार से मिला 260 ग्राम स्मैकनशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी. बीती शाम पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई. पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 78 लाख रुपये आंकी गई है.
पुलिस आरोपी से अन्य तस्करों के बारे में कर रही पूछताछगिरफ्तार आरोपी की पहचान हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है. आरोपी मोटरसाइकिल के जरिए स्मैक की खेप सप्लाई करने जा रहा था. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक को भी कब्जे में ले लिया है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

7 hours ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

7 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

8 hours ago