बदरीनाथ में फिर गिरी बर्फ, 40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, अलर्ट जारी – myuttarakhandnews.com

मौसम अपडेट। बीते कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। देर शाम बदरीनाथ धाम में बारिश के साथ बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडक घुल गई।
मौसम विभाग ने पहले ही राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई थी। साथ ही 4400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बताए गए थे।
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक मैदानी जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण

जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पौड़ी- गांधी…

16 minutes ago

नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…

59 minutes ago

देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, सरगना समेत छह गिरफ्तार –

देहरादून। पटेलनगर  क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में किराये के मकान से संचालित कथित…

3 hours ago

डिजिटल मीडिया को राहत: न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे विज्ञापन –

देहरादून। उत्तराखंड में डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों के लिए राहत की खबर…

3 hours ago

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar road accident basketball player yatish yadav | my uttarakhand news

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar…

4 hours ago