Categories: hindiUttarakhand

बर्फ नहीं, अब मलबा बना संकट… रुद्रप्रयाग और चमोली में कुदरत का कहर, बादल फटा, पहाड़ दरके, अलकनंदा उफान पर – Uttarakhand

Not snow, now debris has become a problem… Nature’s fury in Rudraprayag and Chamoli, cloud burst, mountains cracked, Alaknanda in spateइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)रुद्रप्रयाग: मौसम के करवट बदलते ही उत्तराखंड के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. पहाड़ी जिलों में तो कई जगहों पर भारी बारिश के बाद जन-जीवन भी अस्त-व्यस्त हो रखा है. रुद्रप्रयाग जिले में भी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. भारी बारिश के कारण देर रात केदारघाटी में बादल फट गया. इससे तबाही मच गई. कई घर और वाहन भी मलबे में दब गए. बता दें, रुद्रप्रयाग जिले में बीती रात से हो रही मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी. देर रात्रि रुमसी गांव के ऊपर बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे बेडुबगड़ क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ. बादल फटने से आवासीय भवनों में मलबा घुस गया और आधा दर्जन से अधिक वाहन मलबे में दब गए.स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 8 बजे तक भी कोई रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची थी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई. हालांकि जनहानि की कोई सूचना नहीं है, लेकिन कई परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा. प्रशासन ने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है.केदारनाथ यात्रा प्रभावित, गौरीकुंड के पास दरकी पहाड़ीतेज बारिश का असर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी देखने को मिला. गौरीकुंड के समीप देर रात पहाड़ी दरकने से बड़े-बड़े बोल्डर पैदल मार्ग पर आ गिरे, जिससे केदारनाथ की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है. पुलिस और प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है और किसी भी प्रकार की यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. कार्यदायी संस्था ने मलबा हटाने और रास्ता खोलने का काम शुरू कर दिया है.विष्णुप्रयाग के पास भूस्खलन, अलकनंदा नदी ने बढ़ाया खतराचमोली जनपद में भी विष्णुप्रयाग क्षेत्र भूस्खलन की चपेट में आ गया है. यहां कुछ दुकानों और मुख्य सड़क को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है. तेज बारिश और अलकनंदा नदी के बढ़ते बहाव से लगातार कटाव हो रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.प्रशासन ने स्थानीय लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है, साथ ही जोखिम वाले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है. एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें संभावित राहत कार्यों के लिए तैनात कर दी गई हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

2 hours ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

2 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

2 hours ago

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…

2 hours ago

Uttarakhand Government Approves 3% DA Hike for State Employees Ahead of Diwali | Uttarakhand News Network

In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…

4 hours ago