Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में हुआ स्नोफॉल, गंगोत्री धाम में बिछी बर्फ की चादर, मैदानी इलाकों में बारिश – Uttarakhand

Snowfall in Uttarakhand, snow blanket spread in Gangotri Dham, rain in plainsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तरकाशी: उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी हुई है. ये बर्फबारी उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम में हुई है. बर्फबारी ने यहां ठंडक बढ़ा दी है. बर्फबारी के बाद गंगोत्री धाम सफेद चादर में लिपटा हुआ नजर आ रहा है. वहीं निचले इलाकों में बारिश हो रही है. देहरादून, ऋषिकेश और में हरिद्वार में बारिश से ठंड लौट आई है.गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने के कारण धाम के तापमान में गिरावट आ गई है. आज गंगोत्री धाम का अधिकतम तापमान 4° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -6° सेल्सियस है. बारिश और बर्फबारी के बाद गंगोत्री धाम में रहने वाले स्थानीय लोगों सहित यात्रियों ने गरम वस्त्र ओढ़ने शुरू कर दिए हैं. मौसम के करवट बदलते ही हिमालय की पहाड़ियां बर्फबारी से ढकनी शुरू हो गई हैं.गंगोत्री धाम में बर्फबारीबता दें कि पिछले कई दिनों से खिली चटक धूप के बीच आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी थी. जिसके चलते 9 बजे के बाद जिले के तमाम क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई.गंगोत्री धाम में बर्फबारीवहीं गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में हुई बर्फबारी का देश विदेश के श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया.बर्फ की चादर में घिरा गंगोत्री धामतापमान में आई इस भारी गिरवाट के साथ ही पूरे जनपद में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है. उच्च हिमालय क्षेत्रों की पहाड़ियों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है. गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि सुबह नौ बजे गंगोत्री धाम में बर्फबारी हुई है. जिससे ऊपरी इलाकों सहित निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

4 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

5 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

5 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

12 hours ago