शटल सेवा संचालन के लिए किंग्रेग टैक्सी एसोसिएशन का हुआ चयन
देहरादून। जिला प्रशासन के प्रयासों से मसूरी को अब जाम से सहूलियत मिलने जा रही है। मसूरी में शटल सेवा संचालन हेतु प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। मसूरी में हाथीपावं एवं क्रिग्रेंग से शटल सेवा संचालन हेतु नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा टैण्डर प्रक्रिया के उपरांत किंग्रेग टैक्सी एसोसिएशन का चयन किया गया है।
मसूरी में आए दिन जाम की समस्या को लेकर जिलाधिकारी सविन बसंल ने शटल सेवा प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए थे, जिलाधिकारी ने हॉथीपांव बैंण्ड से क्रिंगेग पार्किंग मसूरी तथा मॉल रोड का पैदल भ्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार लाने तथा शटल सेवा संचालन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी मसूरी एवं नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा तेजी से प्रक्रिया सम्पादित की गई जिसके फलस्वरूप इस कार्य के लिए किंग्रेग टैक्सी ऐसोसिएशन का चयन कर लिया गया है।
शटल सेवा में कैटैगिरि ए में एसयूवी, इनोवा, स्कार्पियो, आर्टिका, एक्सयूवी आदि वाहन, कैटेगिरि बी में सेडन, स्विफ्ट डिजायर, मारूति सियाज, होंडा एमेज, होडा सिटी, होंडा वर्ना, हुंडई ओरा आदि वाहन शामिल रहेंगे।
शटल सेवा वाहनों का रूट किंग्रेग पार्किंग से लाइब्रेरी चौक मसूरी, किंग्रेंग पार्किंग से पिक्चर पैलेस मसूरी, हाथीपांव से लाईब्रेरी चौक मसूरी, हाथीपांव बैंड से पिक्चर पैलेस मॉल रोड मसूरी रहेगा।
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए…
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री…
सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा…
28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…