उत्तराखंडजीवन शैली
Share0
Advertisement
देहरादून: नवरात्रि के पावन अवसर पर, सोशल ने अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल नवरात्रि मेन्यू पेश किया है। सीमित समय वाले इस मेन्यू में मिलने वाली नवरात्रि थाली 3 से 11 अक्टूबर 2024 तक सोशल के सभी आउटलेट पर उपलब्ध है।
सोशल में मिलने वाली नवरात्रि थाली में कई व्यंजन देखने को मिलेंगे, जिसमें मसालेदार आलू जीरा, टमाटर की ग्रेवी में पनीर, कुरकुरे मखाने, व्रत वाले सामक के चावल, फलाहारी पूरी और मीठी साबूदाना खीर शामिल हैं। इसके अलावा, थाली में स्वादिष्ट कुरकुरे साबूदाना वड़ा और साबूदाना पापड़ भी शामिल हैं।
स्पेशल थाली के अलावा, सोशल के सीमित समय वाले नवरात्रि मेन्यू में व्रत वाले कई तरह के व्यंजन भी शामिल हैं। इनमें स्वादिष्ट अंगूर और पुदीने की चटनी के साथ परोसा जाने वाला कुट्टू पनीर पकौड़ा, समक चावल से बनी नवरात्रि खिचड़ी जिसे घी, टमाटर, धनिया और दही के साथ परोसा जाता है, केले के चिप्स के साथ परोसी जाने वाली आलू और कच्चे केले की टिक्की, और पुदीने और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाने वाला साबूदाना वड़ा शामिल हैं।
नवरात्रि के भोजन को पूरा करने के लिए, ग्राहक कुट्टू क्रम्बल के साथ होममेड मिक्स फ्रूट आइसक्रीम, और ताज़ा मौसमी फलों से बने फ्रेश फ्रूट कट प्लैटर का आनंद भी ले सकते हैं।
Share0
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…
देहरादून, जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…