Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में नाबालिग से दरिंदगी, मोबाइल की दुकान चलाने वाले सोहेल ने की सारे हदें पार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून में 17 साल की लड़की के साथ मोबाइल दुकान संचालक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी आए दिन पीड़िता को परेशान करने लगा। इससे तंग आकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बुधवार को बताया कि एक व्यक्ति ने मोबाइल दुकान संचालक सोहेल उर्फ सन्नी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को झांसा देकर सोहेल उर्फ सन्नी ने दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने से मना किया, फिर बेटी को आए दिन परेशान करने लगा। आरोपी ने पीड़िता के नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। भट्ट के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।यह भी जानिए: किशोरी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर डाली वहीं एक दूसरे मामले में 14 वर्षीय किशोरी से फोन पर संपर्क में आए युवक ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। आरोप है कि इसे उसने सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया। इस मामले में कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कैंट केसी भट्ट के अनुसार, किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि पति के मोबाइल पर कुछ दिन पहले अनजान नंबर से फोन आया, जिसे बेटी ने रिसीव किया। आरोप है कि फोन करने वाले ने पीड़िता को झांसे में लिया और आए दिन बात करने लगा। उसने पीड़िता से व्हाट्सऐप के जरिए वीडियो कॉल की। इसी बीच आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करते हुए उसे वायरल भी कर दिया। पुलिस अब जांच कर रही है।यह भी जानिए: बोर्डिंग स्कूल में यौन शोषण-रैगिंग के आरोपों को लेकर पीड़ित के बयान दर्ज वेल्हम ब्वॉयज बोर्डिंग स्कूल में पूर्व पुलिस अफसर के बेटे से रैगिंग और यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पॉक्सो कोर्ट में पीड़ित छात्र के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज हुए। बयान में छात्र ने उसके साथ हुई घटना दोहराई। छात्र ने यह भी बताया कि उसके साथ कहां गलत कृत्य हुआ। बुधवार को छात्र अपने पिता के साथ दोपहर बाद कोर्ट पहुंचा था। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। अब जल्द ही पुलिस जांच आगे बढ़ाते हुए जिन छात्रों पर आरोप लगे हैं, उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाएगी। उधर, शिकायतकर्ता के साथ स्कूल प्रबंधन ने एसएसपी अजय सिंह से मुलाकात की। दोनों पक्षों की ओर से अपनी-अपनी बात रखी गई। एसएसपी ने बताया कि गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago