देहरादून: देहरादून में ITBP के जवान ने शराब के नशे में आकर अपनी पत्नी और दस वर्षीय बेटी को तेजाब से जलाने की कोशिश करी। थाने में जब मामला दर्ज नहीं हुआ तो पीड़िता ने डीएम सविन बंसल से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद जिलाधिकारी ने तत्काल ऑनलाइन एफआरआई दर्ज करवाई।
ये मामला देहरादून के आईटीबीपी सीमाद्वार क्वार्टर्स का है जहां पीड़ित महिला ने अपनी पति पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति ने कुछ दिन पहले ही शराब के नशे में घर के सारे कपड़े जला दिए और उसपर ओर उसकी दस वर्षीय बेटी पर तेजाब डालने की कोशिश करी। जिसकी शिकियत महिला ने पुलिस में भी की थी लेकिन कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित जिलाधिकारी के पास पहुंचती है और मदद की गुहार लगाती है जिसके बाद डीएम ने महिला की ई एफआरआई दर्ज करवाई।
तेजाब से जलाने की करी कोशिश
महिला ने बताया कि वह आईटीबीपी सीमाद्वार सरकारी क्वार्टर में रहती है उसके पति की तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी और वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था और रोजाना शराब पीकर घर में मार पीट करता था।पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति ने छह और सात नवंबर को शराब पीकर उसको ओर उसकी दस वर्षीय बेटी को तेजाब से जलाने की कोशिश करी थी। जिसकी शिकायत उसने आठ और दस नवंबर को वसंत विहार थाने में भी कराई थी लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं करी।जिसके बाद पीड़िता जिलाधिकारी के पास सुरक्षा और जीवनयापन खर्चा दिलाने की मदद मांगने पहुंचती है।
पीड़ित की शिक़ायत सुनने के बाद डीएम ने तत्काल ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करते हुए ई एफआईआर दर्ज करवाई और प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
100 से अधिक FIR हुई दर्ज
डीएम सविन बंसल के पास आए दिन महिला उत्पीड़न, परिजनों, पुत्रों, पति और पड़ोसियों से प्रताड़ित मामले आ रहे हैं। इन सभी प्रकरणों की डीएम सविन बंसल ने ई एफआईआर दर्ज करवाई है और साथ ही इनकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इस महीने में अब तक सो से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
Post Views: 7
Post navigation
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…