Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

कहीं धूप,कहीं बारिश,उत्तराखंड में दिखेगी मौसम की आंखमिचौली,जानिए ताजा अपडेट – Uttarakhand

उत्तराखंड में शुक्रवार को पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। सात से दस जून तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और तापमान में तीन से चार डिग्री का इजाफा होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिन में उत्तराखंड में तापमान में तीन से चार डिग्री की बढोतरी होगी। 11 जून से फिर से पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की उम्मीद है। केरल में एक सप्ताह पहले मानसून आने की वजह से उत्तराखंड में भी 10 से 15 जून के बीच इस बार मानसून की दस्तक की उम्मीद है।मसूरी में तेज हवाओं और बारिश से मौसम सुहानापर्यटन नगरी मसूरी में गुरुवार सुबह से शाम तक चटक धूप रही। इससे पूरे दिन गर्मी का अहसास रहा। शाम 4 बजे मौसम के करवट बदलते ही आसमान में काले बादल छाने के साथ शहर में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई।दून में दिन में धूप,शाम को बारिशराजधानी दून में गुरुवार को दिन में धूप खिली रही। जिससे तापमान में बुधवार के मुकाबले इजाफा हो गया। शाम के समय तेज हवाएं चलीं और कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version