उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में स्थित किच्छा से कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे सौरभ राज बेहड़ पर हाल ही में हुए कथित हमले के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच और परिवार की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ राज बेहड़ ने ही अपने एक पार्षद मित्र इंद्र के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने रुद्रपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह खुलासा करते हुए गहरी भावुकता जताई। उन्होंने बताया कि रात से उन्हें इस संबंध में जानकारी मिल रही थी और सुबह पुख्ता सबूत मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया कि सच को सामने लाया जाए। बेहड़ के मुताबिक, सौरभ ने अपने मित्र इंद्र से संपर्क कर कहा था कि उसके साथ कोई घटना घटा दी जाए। इंद्र का परिवार भी सुबह उनसे मिलने पहुंचा था और इस पूरी घटना की जानकारी दी।
विधायक ने कहा कि यदि इंद्र ने उन्हें या उनके बड़े बेटे गौरव को पहले ही सूचित कर दिया होता, तो शायद यह स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती। उन्होंने इस घटना को लेकर पूरे समाज, अपनी पार्टी कांग्रेस, सभी शुभचिंतकों तथा अन्य राजनीतिक दलों से भी माफी मांगी। साथ ही, पुलिस द्वारा पूछताछ किए गए संदिग्धों और उनके परिवारों से भी उन्होंने क्षमा याचना की।
तिलक राज बेहड़ ने भावुक होते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सहानुभूति दिखाई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मामला उनके घरेलू मुद्दों से जुड़ा होगा। सौरभ की पत्नी के साथ कुछ पारिवारिक विवाद चल रहे थे। यदि सौरभ ने उनसे इस बारे में चर्चा की होती, तो वे कोई समाधान निकाल लेते। शादी के बाद ही सौरभ को अलग कर दिया गया था और उसका हिस्सा भी पहले ही प्रदान कर दिया गया था।
विधायक ने आगे कहा कि सौरभ ने उन्हें किडनी दान की थी, जिसके कारण उनके बीच थोड़ा लगाव बना रहा और वह घर आता-जाता रहता था। लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने घोषणा की कि वे सौरभ से सभी संबंध स्थायी रूप से समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “उसने जो किया, वह माफी योग्य नहीं है। उसने मेरी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया है, मुझे बर्बाद किया है और लोगों की नजरों में गिराया है।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तिलक राज बेहड़ फफक-फफक कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें गहरा कष्ट हो रहा है और शायद उन्होंने कोई ऐसा कर्म किया होगा, जिसकी सजा उन्हें मिल रही है। उन्होंने पुलिस की सराहना की, जिनकी मेहनत से सच्चाई सामने आई और उनकी आंखें खुलीं।
बता दें कि कुछ दिन पहले सौरभ राज बेहड़ पर नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया था, जिसके बाद उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में यह मामला गंभीर लग रहा था और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया था, लेकिन अब जांच में सामने आया कि यह स्वयं सौरभ द्वारा रचित षड्यंत्र था। इस खुलासे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
बच्चे को दूर तक घसीटती ले गई कार, अस्पताल ने सिर्फ एंबुलेंस चालक के भरोसे…
By Sunil SonkarMussoorie, 16 Feb: Advocate and BJP youth leader Aryan Dev Uniyal met Chief…
हंगामेदार होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, चुनावी वर्ष में मुद्दों को उठाने के लिए…
Prateek Jain takes charge as MD, GMVN By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 16…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: BJP state general secretary Deepti Rawat Bhardwaj today…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: Drishti Eye Institute marked a significant milestone in…