कैंसर पीड़ित मां-बाप को बेटों ने किया घर से बेदखल, डीएम ने शुरू की ‘गुंडा घोषित’ कार्रवाई  – पर्वतजन

देहरादून में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो जवान बेटे अपनी कैंसर पीड़ित मां और बुजुर्ग पिता को न केवल घर से निकाल रहे थे, बल्कि लगातार मारपीट और गाली-गलौच कर प्रताड़ित भी कर रहे थे। परेशान होकर यह दंपति जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचा, जहां उन्होंने अपनी पीड़ा सुनाई।
घटना 10 नवम्बर की है, जब बुजुर्ग दंपति — गीता (कैंसर पीड़ित) और उनके पति राजेश — जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे रोज शराब पीकर घर आते हैं, गाली-गलौच करते हैं और कई बार मारपीट भी कर चुके हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि मां-बाप को अपना घर छोड़कर किराए के मकान में शरण लेनी पड़ी।
बुजुर्गों की व्यथा सुनकर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और दोनों बेटों के खिलाफ “गुंडा घोषित करने की न्यायिक कार्रवाई” शुरू कर दी। डीएम ने दोनों बेटों को नोटिस जारी करते हुए 25 नवम्बर को डीएम न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिलाधिकारी के सामने ऐसे कई मामले आ रहे हैं जिनमें बेटों द्वारा माता-पिता को प्रताड़ित करने, घर से निकालने और शांति भंग करने की शिकायतें दर्ज हैं। डीएम द्वारा इन मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जिससे कई बुजुर्गों को राहत मिली है।
डीएम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ महीनों में ऐसे कई मामलों में न्यायिक हस्तक्षेप से बुजुर्ग माता-पिता को न्याय मिला है और कई परिवार टूटने से बचे हैं।

Sapna Rani

Recent Posts

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

10 minutes ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

5 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

5 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

10 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

10 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago