देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी से मुलाकात की। इस दौरान 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना समेत हाल के समय में विभिन्न स्थानों पर सरकारी कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की गई।
सुरक्षा और सम्मान को लेकर सरकार गंभीर: सीएम
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा को लेकर हमेशा संवेदनशील और प्रतिबद्ध रही है।
उन्होंने मुख्य सचिव को फोन कर अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए विस्तृत एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए।
डीजीपी और एसएसपी को भी निर्देश
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने और इस तरह की घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही, एसएसपी देहरादून को शिक्षा निदेशालय में हुई घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
सरकार का कहना है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
Post Views: 1
Post navigation
हरीश रावत ने लोगों से जसपुर से हल्द्वानी तक यात्रा में जुड़ने की अपील…
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों…
विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत…
हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, अस्पताल के बाहर 5 वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो…
ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार, चुनाव आयोग को…
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले क्या राज्य में कांग्रेस के भीतर सब कुछ…