Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए SOP जारी, लगेगा भारी जुर्माना – Uttarakhand

SOP issued in Uttarakhand to take strict action against adulterators, heavy fine will be imposedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand News: होली से पहले उत्तराखंड सरकार ने मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है. फूड सेफ्टी विभाग ने सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी कर दी है. इसके तहत मिलावट खोरों पर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा और दोषी पाए जाने पर अधिकतम छह साल की सजा हो सकती है.खाद्य आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्य के बॉर्डरों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम लगातार सैंपलिंग कर रही है और ऑन-स्पॉट टेस्टिंग भी की जा रही है. विजिलेंस सेल और सर्विलांस के माध्यम से पूरे राज्य में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नजर रखी जा रही है.प्रदेश में मिलावटखोरों से निपटने के लिए सरकार सतर्कअपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि मिलावट रोकने के लिए राज्यभर में अभियान तेज कर दिया गया है. फूड सेफ्टी टीम बाजारों, मिठाई की दुकानों, डेयरी उत्पाद विक्रेताओं और होलसेल मार्केट्स पर विशेष निगरानी रख रही है. दूध, मिठाई, घी, तेल, मसाले और अन्य खाद्य उत्पादों की गहन जांच की जा रही है. अगर किसी दुकान या व्यापारी के पास मिलावटी सामान पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.होली के त्योहार को देखते हुए मिलावटखोर सक्रिय हो सकते हैं. इसलिए प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने का फैसला किया है. सभी जिलों में विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें होटलों, मिठाई की दुकानों, डेयरी फार्मों और खाद्य गोदामों पर छापेमारी कर रही हैं.खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी किया एसओपीखाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी मिलावट की आशंका हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. विभाग का कहना है कि मिलावटखोरी पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सरकार, प्रशासन और जनता को मिलकर काम करना होगा.सरकार ने साफ कर दिया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. सख्त SOP जारी कर दी गई है, जिसके तहत दोषियों पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान किया गया है. राज्य सरकार का उद्देश्य साफ है- उत्तराखंड में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

18 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

39 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

60 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago