स्पीकर खंडूड़ी ने सीएम धामी से किसानों की समस्याओं के हल का किया आग्रह

स्पीकर खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा मांग पत्र
देहरादून। स्पीकर ऋतु भूषण खंडूडी ने कोटद्वार के भाबर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को माँग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा के अन्तर्गत भाबर क्षेत्र के काश्तकारों का खेती, पशुपालन, बागवानी ही जीवन यापन करने का लम्बे समय से प्रमुख साधन रहा है। कृषि भूमि का आवासीय भवनों व व्यवसायीकरण होने के कारण खेती पर निर्भर काश्तकारों की आय के संसाधन समाप्त हो रहे हैं।

ऋतु खण्डूडी ने कहा कि कोटद्वार भाबर क्षेत्र को नगर निगम में सम्मिलित होने के बाद अधिकतर क्षेत्र या कृषि भूमि नगर निगम की परिधि मे आ गयी है जिससे इस क्षेत्र के काश्तकारों को ग्रामीण क्षेत्र की भांति विभिन्न मदों में सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, छूट व किसानों से सम्बन्धित अन्य सुविधाओं का लाभ नही मिल पाता।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि पूर्व की भांति काश्तकारों को सभी सरकारी लाभ यथावत मिलने चाहिए। साथ ही नगर निगम परिसीमन विस्तार किये जाने पर भी कृषि क्षेत्र को किसी भी स्थिति में यथावत रखे जाने की मांग की है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

21 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

27 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago