रेल परिसर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता, यार्ड में चला विशेष अभियान –

देहरादून,। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत मुरादाबाद मंडल में रेलवे स्टेशनों एवं रेल परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बरेली रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में सफाई मित्रों के सहयोग से विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।अभियान के दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने सफाई मित्रों के साथ मिलकर रेलवे यार्ड तथा रेल पटरियों के आसपास के क्षेत्रों में सघन सफाई की। सफाई कर्मियों ने रेल पटरियों के मध्य एवं आसपास बिखरे कचरे और अन्य अपशिष्ट को एकत्रित कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारण के लिए हटाया। इस दौरान यार्ड क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में सफाई मित्रों को कार्यस्थल की नियमित साफ-सफाई, कचरे के उचित निस्तारण तथा स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही रेलवे परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित सफाई गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।रेलवे प्रशासन ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि इसे दैनिक कार्यप्रणाली और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना है। इस दौरान स्वच्छ रेल परिसर के निर्माण में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों एवं आमजन से अपील की कि रेलवे परिसर, प्लेटफॉर्म और रेल पटरियों के आसपास कूड़ा न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदान का ही प्रयोग करें। प्रशासन ने स्वच्छ रेल एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण में सभी से सहयोग की अपेक्षा की।“स्वच्छ रेल परिसर—स्वस्थ एवं सुंदर परिवेश” के संकल्प के साथ मुरादाबाद मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

40 minutes ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

1 hour ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

1 hour ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

1 hour ago

उत्तराखंड के 9 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…

1 hour ago

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में लगे भूकंप के झटके – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर में भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. देहरादून: उत्तराखंड में एक…

2 hours ago