अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वच्छता का संदेश, गोपेश्वर में चला विशेष अभियान –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली एवं नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली विंध्याचल सिंह की अध्यक्षता में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
“स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण” के उद्देश्य के साथ जिलाधिकारी कार्यालय गोपेश्वर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके उपरांत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से गैस गोदाम, मंडल रोड तक श्रमदान करते हुए मार्ग पर बिखरे जैविक एवं अजैविक कूड़े-कचरे को एकत्रित किया गया तथा उसके पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के लिए निर्धारित डंपिंग जोन भेजा गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश विंध्याचल सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज और बेहतर पर्यावरण की आधारशिला है तथा इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली पुनीत कुमार ने कहा कि योग मानव और प्रकृति के मध्य सामंजस्य का प्रतीक है। योग न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दे।
स्वच्छता अभियान में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली सचिन कुमार पाठक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोपेश्वर अनिल पंत, वन विभाग एवं जिला न्यायालय के कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

CM धामी ने उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की जिम्मेदारी’ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में…

57 seconds ago

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

4 hours ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

4 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

5 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

6 hours ago