देहरादून। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व से पूर्व श्री बदरीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बदरीनाथ मंदिर में भजन कीर्तन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि जन्माष्टमी हेतु मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां की है। श्री बदरीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है, कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देश भर में देखी जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के साथ-साथ मंदिरों को भेज रूप से सजाया गया है। उत्तराखंड में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्सव की तैयारी में कई मंदिरों में बड़े आयोजन को किया गया है। देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में भी जन्माष्टमी पर्व को मनाए जाने की तैयारी हो चुकी हैं, वहीं देहरादून के मोथोरोवाला में इस्कॉन टेंपल के अंदर कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव को मनाया जा रहा है यहां 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाए जाने के लिए उसे सुंदर तरीके से सजाया गया है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर भक्ति संगीत की संध्या इस्कॉन टेंपल मोथोरोवाला दुधली रोड में मनाई जाएगी
जन्माष्टमी को देखते हुए हजारों तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर अधिकारी, प्रभारी अधिकारी बदरीनाथ धाम राजेंद्र चौहान, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र प्रसाद भट्ट सहित अधिकारी- कर्मचारी, तीर्थपुरोहितगण व तीर्थयात्री मौजूद रहेंगे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…