Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 70 बड़े अपराधी, दो लाख का इनामी 25 साल से फरार; तलाश में स्पेशल टास्क फोर्स – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। प्रदेश में बड़े अपराध में शामिल 25 हजार से लेकर दो लाख के 70 इनामी अपराधियों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स व पुलिस जुटी है। इनमें से दो लाख रुपये का इनामी हत्या के मामले में 25 साल से फरार चल रहा है। पुलिस विभाग की ओर से हर साल पांच हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक के इनामी की लिस्ट जारी की जाती है। इनमें से 25 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक के इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी एसटीएफ के पास है।मौजूदा समय में पुलिस की लिस्ट में 70 में से दो अपराधी दो लाख रुपये के इनामी हैं, जबकि सात पर एक लाख रुपये का इनाम है। इसके अलावा 21 अपराधियों पर 50 हजार और 40 पर 25 हजार रुपये का इनाम है।दो लाख रुपये के दो इनामी अपराधियों की है तलाशपट्टी दोगी तहसील देवप्रयाग जिला गढ़वाल निवासी सुरेश शर्मा के विरुद्ध वर्ष 1999 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी साल उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हुए। तब से वह फरार चल रहा है। पुलिस के पास इनामी के बारे में कोई सूचना नहीं है।इसके अलावा वर्ष मार्च 2024 में डेरा प्रमुख श्री नानकमत्ता साहिब की हत्या की गई थी। हत्या का एक आरोपित मुठभेड़ में मारा गया था जबकि दूसरा अपराधी सर्बजीत सिंह निवासी मियाविंड जिला तरनतारन पंजाब अब भी फरार चल रहा है। इन दोनों आरोपितों पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है।एक लाख रुपये के सात इनामी, बड़ी घटनाओं को दिया अंजामपुलिस को एक लाख रुपये के सात इनामी अपराधियों की तलाश है। इनमें वर्ष 2003 में हत्या का प्रयास, रंगदारी व गैंगस्टर के पांच मुकदमों में नामजद अतुल बिष्ट निवासी तल्लीताल नैनीताल पर एक लाख रुपये का इनाम है। वहीं वर्ष 2005 में हत्या के आरोपित किशोर राम निवासी रामनगर नैनीताल व रजनीश निवासी धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश पर भी एक-एक लाख रुपये इनाम रखा गया है।आवासीय फ्लैट दिलाने का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दीपक मित्तल व उसकी पत्नी राखी मित्तल निवासी पुष्पांजलि रियल्स एंड इंफ्राटेक लिमिटेड भी एक लाख के इनामी हैं। जबकि राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून के रिलायंस शोरूम में सबसे बड़ी 20 करोड़ रुपये की डकैती डालने वाले अविनाश कुमार निवासी हाजीपुर सदर जिला वैशाली बिहार व राहुल निवासी सरकपुर बसेनी जिला बेगूसराय बिहार पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।उत्तराखंड में पहली बार तीन आरोपितों पर पांच-पांच रुपये इनाम घोषितमोस्ट वांटेड की लिस्ट में तीन ऐसे आरोपित भी हैं, जिन पर पांच-पांच रुपये इनाम घोषित किया गया है। 12 अक्टूबर को उधमसिंहनगर में कुछ बदमाशों ने कई राउंड फायर किए और फरार हो गए। बदमाशों को उनकी औकात दिखाने के लिए एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने फरार चल रहे तीन बदमाशों पर पांच-पांच रुपये इनाम घोषित किया।उन्होंने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि अक्सर अपराधी अपने ऊपर घोषित इनाम की बड़ी रकम का इस्तेमाल अपने गैंग में खुद का नाम बड़ा करने के लिए करते हैं। जितनी बड़ी इनाम की रकम, अपराधी उतना ज्यादा कुख्यात। ऐसे में महज 5-5 रुपये का इनाम इन तीनों अपराधियों को उनकी औकात महसूस कराएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

5 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

6 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

6 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

13 hours ago