ऋषिकेश। 4 जुलाई 2026 को आईडीपीएल, ऋषिकेश में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, जबकि आम यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है।
निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था
देहरादून से आने वाली सभी बसें रिस्पना–भानियावाला फ्लाईओवर–नेपाली फार्म–श्यामपुर चौकी–कैनाल गेट होते हुए आईडीपीएल स्थित पोस्ट ऑफिस के पास बनाए गए पार्किंग स्थल पर पहुंचेंगी।
टिहरी एवं पौड़ी से आने वाली बसें भद्रकाली तिराहा–नटराज चौक–मनसा देवी फाटक–कैनाल गेट होते हुए पोस्ट ऑफिस के पास स्थित पार्किंग में पार्क की जाएंगी।
पौड़ी से आने वाले छोटे वाहन गरुड़ चट्टी पुल–लक्ष्मण झूला रोड–बैराज तिराहा–वीरभद्र तिराहा होते हुए हॉकी ग्राउंड आईडीपीएल पार्किंग स्थल पहुंचेंगे।
हरिद्वार, कोटद्वार एवं कुमाऊं से आने वाली बसें पोस्ट ऑफिस पार्किंग तथा छोटे वाहन हॉकी ग्राउंड पार्किंग में निर्धारित किए गए मार्ग से पार्क किए जाएंगे।
टिहरी से आने वाले छोटे वाहनों के लिए भद्रकाली तिराहा–नटराज चौक–मनसा देवी फाटक होते हुए हॉकी ग्राउंड पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।
पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के सभी वाहन हॉकी ग्राउंड आईडीपीएल पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे।
देहरादून से आने वाले छोटे वाहन रिस्पना पुल–जोगीवाला–भानियावाला अंडरपास–जौलीग्रांट–रानीपोखरी–नटराज चौक–मनसा देवी फाटक–सिटी गेट होते हुए हॉकी ग्राउंड पार्किंग तक पहुंचेंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में निजी कार से आने वाले लोगों को भी निर्धारित रूट का ही पालन करना होगा तथा वाहनों को तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करना होगा।
निर्धारित पार्किंग स्थल
केवी स्कूल के पास, आईडीपीएल
पोस्ट ऑफिस के पास प्रथम ग्राउंड
पोस्ट ऑफिस के सामने प्रथम ग्राउंड
हॉकी ग्राउंड, आईडीपीएल
आम यातायात के लिए डायवर्जन
यातायात दबाव की स्थिति में उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को नटराज चौक–रानीपोखरी–भानियावाला–नेपाली फार्म होकर भेजा जाएगा।
दिल्ली एवं हरिद्वार से चारधाम एवं पर्वतीय जनपदों की ओर जाने वाले वाहनों को नेपाली फार्म–भानियावाला–रानीपोखरी–नटराज चौक मार्ग से संचालित किया जाएगा।
पुलिस की एडवाइजरी
4 जुलाई को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का ऋषिकेश क्षेत्र के आंतरिक एवं बाहरी मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
एंबुलेंस, पुलिस, फायर सहित आपातकालीन सेवाओं को डायवर्ट नहीं किया जाएगा। पेट्रोल, दूध एवं गैस जैसी आवश्यक सेवाओं के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक क्रेन द्वारा वाहन टो किया जाएगा तथा 1500 रुपये का चालान किया जाएगा।
नागरिकों से लिंक मार्गों, सार्वजनिक परिवहन एवं दुपहिया वाहनों का अधिक उपयोग करने की अपील की गई है।
वाहन चालक धैर्य रखें, अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग न करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…