“सुरक्षित आतिथ्य, सुरक्षित पर्यटन” का संदेश देगी मसूरी की विशेष कार्यशाला –

 
 
देहरादून , अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर पर्यटन नगरी मसूरी में नशा रोकथाम, सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। “सुरक्षित आतिथ्य, सुरक्षित पर्यटनः नशा रोकथाम, सुरक्षा एवं कानूनी तैयारी” विषय पर आधारित यह कार्यशाला 26 जून 2026 (शुक्रवार) को नगर पालिका सभागार, मसूरी में आयोजित होगी।
 
जिला प्रशासन देहरादून एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े होटल व्यवसायियों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं, पर्यटन हितधारकों तथा संबंधित संस्थाओं को नशे के दुष्प्रभावों, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, सुरक्षा उपायों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है।
 
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ प्रतिभागियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण, युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने, पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा जिम्मेदार एवं सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं दुरुपयोग की रोकथाम में नागरिकों की भूमिका और कानूनी दायित्वों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
 
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि देश-विदेश के पर्यटकों की पसंदीदा पर्यटन नगरी मसूरी को सुरक्षित, स्वच्छ एवं नशा मुक्त बनाए रखने में प्रशासन के साथ-साथ होटल उद्योग, स्थानीय समुदाय, युवाओं और आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
 
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों से नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए “एक साथ संकल्प, एक सुरक्षित भविष्य, एक नशा मुक्त समाज” के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प दिलाया जाएगा।
 
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

12 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

18 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

47 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago