देहरादून के विभिन्न वार्डों में 18 दिसंबर से विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन*

*देहरादून के विभिन्न वार्डों में 18 दिसंबर से विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन*
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एन.यू.एच.एम.) कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
 
स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. द्वारा बताया गया कि एन.यू.एच.एम. कार्यक्रम के तहत एक नवाचार योजना के रूप में 20 विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर, देहरादून नगर निगम के मलिन बस्तियों में आयोजित किए जाएंगे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की अधिक आवश्यकता है। इन शिविर में निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा भी अपनी सेवाएं प्रदान की जाएगी।
 
उन्होंने कहा, इन शिविरों का उद्देश्य मलिन बस्तियों में रहने वाली जनसंख्या को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। इसके अलावा, शिविरों में स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
 
चिकित्सा शिविर के आयोजन पर मिशन निदेशक ने कहा, “विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों के माध्यम से मलिन बस्तियों और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों के लोगों को विशेष चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह शिविर उन परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होंगे, जिनके पास नियमित स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सीमित है।
 
मिशन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया इस विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के सफल क्रियान्वयन उपरांत यह शिविर प्रदेश के समस्त नगर निगम क्षेत्रों के मलिन बस्ती में भी आयोजित किए जाएंगे जिससे की वहां रहने वाले लोग लाभान्वित होंगे।
 
इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को अधिक समावेशी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन शिविरों से न केवल जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में भी सुधार होगा।
 
*विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का कार्यक्रम:*
इन शिविरों का आयोजन देहरादून नगर निगम के वार्डों में किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद होगी, जो विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार करेंगे। आम जनमानस से अपील है कि निम्नलिखित चिकित्सा शिविरों में आकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।
 
*शिविर का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:*
*शिविर की दिनांक* *वार्ड*
18-12-2024 संजय कॉलोनी
23-12-2024 डीएल रोड
28-12-2024 चुक्खूवाला
2-1-2025 बिंदाल बस्ती
6-1-2025 कुसुम विहार
10-1-2025 दून विहार
14-1-2025 सत्तोवाली घाटी
18-1-2025 मुस्लीम बस्ती
22-1-2025 बिहारी बस्ती
25-1-2025 देहराखास
30-1-2025 नगर निगम कॉलोनी
6-2-2025 राजीवनगर
8-2-2025 सिंगल मंडी
11-2-2025 जैन प्लॉट
14-2-2025 चिढोवाली
17-2-2025 पथरिया पीर
18-2-2025 रांझावाला
20-2-2025 गुजरारा मानसिंह
24-2-2025 सेवला कलां
27-2-2025 नकरौंदा

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

7 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

7 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

7 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

7 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

11 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

11 hours ago