Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, पीएम मोदी के दौरे के बाद होगा फैसला – Uttarakhand

Speculations about cabinet expansion in Uttarakhand intensify, decision will be taken after PM Modi’s visitइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल (6 मार्च को) प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के बाद प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. इस संभावित विस्तार को लेकर भाजपा विधायकों में उत्साह देखा जा रहा है, कई चेहरे अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं.उत्तराखंड कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्रियों की जगह होती है, लेकिन फिलहाल 4 पद खाली हैं. इन खाली पदों को भरने के साथ ही दो मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों की जिम्मेदारी भी बदले जाने की अटकलें तेज हैं.पार्टी नेतृत्व और संगठन स्तर पर लगातार मंथन चल रहा है. माना जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में कैबिनेट विस्तार को लेकर स्थिति साफ हो सकती है. कैबिनेट में शामिल होने की रेस में कई वरिष्ठ और युवा विधायक सक्रिय हो गए हैं.बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे, जिस दौरान वह एक ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और साथ ही हरसिल में एक सार्वजनिक समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे.पीएम मोदी कल जाएंगे उत्तराखंड के दौरे परप्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सुबह करीब 9:30 बजे वह मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल पर पूजा और दर्शन करेंगे. इसके अलावा, सुबह करीब 10:40 बजे वह एक ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हरसिल में एक सार्वजनिक समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे.उत्तराखंड सरकार ने इस साल शुरू किया शीतकालीन पर्यटनउत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है. हजारों श्रद्धालु पहले ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थलों के दर्शन कर चुके हैं. पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे, पर्यटन व्यवसाय आदि को बढ़ावा देना है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

11 minutes ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

1 hour ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

2 hours ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

2 hours ago