Latest posts by Sapna Rani (see all)लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। जिनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक रामलला के दर्शनों को अयोध्या जा रहे थे।जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह उत्तराखंड से आ रही एक्सयूवी कार संख्या (यूके05डी/5885) मैलानी थाना क्षेत्र में नौवांखेड़ा गांव के पास गोला-खुटार रोड पर सामने से जा रही ईंटों भरी ट्राली में जा टकराई। ट्राली से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई एक्सयूवी सामने से आ रही दूसरी कार से भी भिड़ गई। हादसे में एक्सयूवी कार के परखच्चे उड़ गए और वैगन आर कार सड़क से नीचे जा गिरी। इस सड़क हादसे में एक्सयूवी कार सवार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी तीन युवकों की मौत हो गई और दो युवक को जख्मी हालत में गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस के मुताबिक मरने वालों की पहचान अचल सिंह (30), कुन्दन सिंह (35) व प्रतीक शर्मा (30) निवासी पिथौरागढ उत्तराखंड के रूप में हुई है। जबकि पिथौरागढ़ के ही नरेन्द्र सिंह (30) व अनिकेत (30) को गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चौकी इंचार्ज संसारपुर मोहित पुंडीर ने सभी घायलों को सीएससी गोला भिजवाया।थाना मैलानी की चौकी संसारपुर के प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया है कि सुबह करीब 5: 20 बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली। मौके पहुंचकर बचाव कार्यकर गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गोला भेजा गया। दोनों कारों में सवार सभी 10 लोग घायल हैं, जिसमें तीन की मौत और सात लोग घायल हैं। ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार कार सवार सभी पांच लोग पिथौरागढ़ से अयोध्या जा रहे थे। वैगनार कार में दिलीप सिंह, उनकी पत्नी रंजना और बेटा अनुज व जीआरपी लखीमपुर चौकी प्रभारी शिवम, उनकी पत्नी पूजा सवार थे। ये लोग भी घायल हुए हैं। दिलीप सिंह देवरिया गन्ना समिति गोला में बड़े बाबू पद पर तैनात हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेंद्र और अनिकेत की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। जांच कर रही है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…