Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के मसूरी में बेच रहे थे थूक वाली चाय, घिनौनी वारदात का वीडियो आया सामने, 2 गिरफ्तार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के मसूरी से एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक चाय वाले की घिनौनी करतूत सामने आई है. चाय वाला लोगों को थूक वाली चाय पीला रहा था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस मामले में मसूरी पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मसूरी पुलिस के मुताबिक देहरादून निवासी हिमांशु विश्नोई ने मसूरी कोतवाली में शिकायत दी, जिसमें बताया गया कि मसूरी लाइब्रेरी चौक (गांधी चौक) पर सुबह करीब 6:30 बजे पहुंच गया था.मसूरी लाइब्रेरी चौक पर काफी पर्यटक व्यू प्वाइंट पर खड़े थे. लाइब्रेरी चौक पर एक रेहड़ी पर 2 लड़के थे, जो सभी को चाय मैगी, बंद मक्खन आदि नाश्ता का सामान बनाकर बेच रहे थे. उन्होंने भी उनसे चाय पी थी और मैं वहीं पर रुक कर सुहाने मौसम और आसपास के माहौल बनाने लगा. इसी दौरान देखा कि जो लड़का चाय बना रहा था, वह चाय बनाने के बरतन में थूक रहा था.उन्होंने थूकते हुए वीडियो रिकार्ड कर लिया.उन्होंने बताया कि उनको ऐसा घिनौना काम करने और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के संबंध में टोका गया तो वे दोनों चाय बेचने वालों ने उसके साथ गाली-गलौज कर उसको मारने की धमकी दी है. मसूरी पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दोनों चाय बेचने नौशाद निवासी जमशेर कॉलोनी खतौली मुजफ्फरनगर यूपी और हसन अली निवासी गड्डी खाना किताबघर मसूरी देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

28 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

50 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago