रुद्रपुर में गैस संकट: किल्लत के नाम पर कालाबाजारी का खेल, प्रशासन मौन – Parvatjan

{महेश चंद्र पंत/रुद्रपुर}
रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में रसोई गैस संकट अब अव्यवस्था और कालाबाजारी का बड़ा खेल बन चुका है।

आधिकारिक तौर पर सिलेंडर की कीमत करीब ₹930 है, लेकिन गली-मोहल्लों में गैस ₹300 प्रति किलो तक खुलेआम बेची जा रही है।
एक सिलेंडर पर ₹4000 से अधिक मुनाफा कमाने की होड़ ने हालात को भयावह बना दिया है।
इंडेन, भारत और एचपी कंपनियों के एक-दो ट्रक प्रतिदिन की आपूर्ति, बढ़ती आबादी के सामने नाकाफी साबित हो रही है।
ये भी पढ़े : Dehradun Firing News: मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत। ओवरटेकिंग विवाद से चली गोली
दूसरी ओर, एजेंसियों द्वारा ई-रिक्शा से सीमित वितरण (महज 18-20 सिलेंडर) ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है।
आरोप है कि एजेंसी ठेकेदारों और स्थानीय कालाबाजारियों के बीच मजबूत सांठगांठ है, जिससे कृत्रिम कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।
स्थिति की गंभीरता तब सामने आई जब स्थानीय विधायक शिव अरोड़ा का सिलेंडर भी कथित तौर पर ब्लैक में बेच दिया गया।
बावजूद इसके, प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है।
ये भी पढ़े: Dehradun News: साइबर ठगों को ‘म्यूल अकाउंट’ देने वाला गिरोह गिरफ्तार
समाधान के प्रमुख बिंदु:

दैनिक गैस आपूर्ति बढ़ाई जाए और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित हो
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई और छापेमारी अभियान चलें
ऑनलाइन ट्रैकिंग व टोकन सिस्टम लागू किया जाए
जनप्रतिनिधि व प्रशासन संयुक्त निगरानी तंत्र बनाएं

यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह संकट जनआक्रोश में बदल सकता है।

Sapna Rani

Recent Posts

हरिद्वार को तीन नई रेल सेवाओं की सौगात… –

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

2 hours ago

हरिद्वार को तीन नई रेल सेवाओं की सौगात… –

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

2 hours ago

सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचा शासन, बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक –

 देहरादून/चम्पावत। उत्तराखण्ड में शासन को दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत चमोली पुलिस ने नशे की…

2 hours ago

दरवाजों पर ताले, गलियों में खामोशी… हर रात गाँव की रखवाली करते हैं ग्राम प्रहरी अमर सिंह –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )यात्रा सीजन के दौरान चमोली के घिंघराण गांव के अधिकांश परिवार…

2 hours ago