राष्ट्रीय खेल प्रचार टीम को खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया रवाना

राजीव गांधी स्टेडियम से तीन सजे-धजे प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी
सभी 13 जिलों के डीएम के साथ तैयारियों की समीक्षा की
देहरादून । राष्ट्रीय खेलों का काउंटडाउन सोमवार से उस वक्त शुरू हो गया जब खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम से प्रचार टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इसके अलावा खेल मंत्री ने सभी 13 जनपदों के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की।
26 दिसंबर से हल्द्वानी के गोलापार में राष्ट्रीय खेलों की औपचारिक मशाल यात्रा शुरू होनी है, इसके लिए तीन सजेधजे कैंटर व अन्य टीमों को सोमवार को देहरादून से रवाना किया गया । खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 26 दिसंबर को हल्द्वानी से शुरू होकर मशाल यात्रा पूरे एक महीने का सफर तय करते हुए 25 जनवरी को देहरादून पहुंचेगी। इस दौरान हर जनपद में दो से तीन दिन तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसमें साइकिल रैली, मैराथन, प्रभात फेरी, रस्साकशी, पंजा प्रतियोगिता, स्कूलों में क्विज जैसे आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा इन कार्यक्रमों के दौरान हर जनपद में कम से कम 500 वॉलिंटियर्स का रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य रखा गया है जो राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में सहभागिता करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी जिलाअधिकारियों को निर्देश दिए की कार्यक्रम के दौरान कुछ सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएं, जहां आम लोग राष्ट्रीय खेलों के प्रतीकों के साथ सेल्फी ले सकें । इसके अलावा मौली का वेश धरकर युवा जनता के बीच जाकर उनसे भेंट करेंगे।

पांडवाज बैंड मचाएंगा धूम
राष्ट्रीय खेलों के दौरान देश भर के लोगों के सामने उत्तराखंड की संस्कृति को एक नए तेवर और कलेवर के साथ पेश करने की तैयारी है। इसकी शुरुआत मशाल यात्रा से की जा रही है। मशाल यात्रा के दौरान मशहूर पांडवाज बैंड के प्रदेश भर में कुल 5 शो आयोजित किए जाएंगे। इनके अलावा कमला देवी जैसे लोक कलाकारों से भी बातचीत की जा रही है और हर जनपद में एक या दो ऐसे बड़े आयोजन करने की योजना है, जो प्रदेश की संस्कृति को दिखाते हों।
राष्ट्रीय खेलों के रंग में रंगा होगा गणतंत्र दिवसइस साल प्रदेश में हाेने वाले 26 जनवरी के आयोजन भी राष्ट्रीय खेलों के रंग में रंगे होंगे। स्कूल कालेजों में होने वाले आयोजनों में राष्ट्रीय खेलों से जुडे प्रतीकों की झांकियां भी शामिल की जाएंगी। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर हर स्कूल में राष्ट्रीय खेलों के महत्व और इसके इतिहास से बच्चों को परिचित कराया जाएगा। साथ ही उन्हें खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी जाएगी।

खिलाड़ियों को सिखाया डोपिंग से कैसे बचें
राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश की टीमों में चयन के लिए प्रशिक्षण दे रहे सभी खिलाड़ियों को सोमवार को यह बताया गया कि क्या सावधानी बरत कर डोपिंग के फेर में फंसने से बच सकते हैं । राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के सभागार में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस कार्यशाला का उद्घाटन किया। खेल मंत्री ने कहा कि कई बार खिलाड़ी सोचते हैं कि उसने तो सिर्फ एक दवाई ली थी, यह प्रतिबंधित ड्रग कैटेगरी में कैसे आ गई। ऐसा इसलिए होता क्योंकि खिलाड़ियों के स्तर पर यह जागरूकता नहीं होती कि कौन-कौन सी ड्रग्स डोपिंग की परिधि में आते हैं । उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आपके माता-पिता ने आप पर बड़ा भरोसा करके आपको स्पोर्ट्स पर्सन बनाने का फैसला किया है, अपने करियर में हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कभी उन्हें नीचा नहीं देखना पड़े । कार्यशाला में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी के विशेषज्ञ अमित कंडवाल ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। इस कार्यशाला में देहरादून में चल रहे प्रशिक्षण शिविरों के सभी खिलाड़ी शामिल थे, जबकि प्रदेश के अन्य शहरों में चल रहे प्रशिक्षण शिविरों के खिलाड़ी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे।

इस मौके पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक प्रशांत आर्या व अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

5 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

6 hours ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

7 hours ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

7 hours ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

8 hours ago

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

9 hours ago