सीडीओ की अध्यक्षता में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन की बैठक हुयी,01 से 15 जून तक जनपद में जल संरक्षण उत्सव का होगा आयोजन –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विकास भवन सभागार गोपेश्वर में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण के जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के सभी संकटमय धारा, नौला, गदेरा एवं नदियों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की जानकारी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से ली। जनपद में चयनित ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पौराणिक 05 धारा नौलों के उपचार के सम्बन्ध में अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि इनके उपचार संरक्षण कार्य करवाते समय इनका ऐतिहासिक, पौराणिक महत्व बना रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में बताया कि 1 से 15 जून तक जनपद में जल संरक्षण उत्सव का आयोजन जिलास्तर, विकास खण्ड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को अपने विकास खण्ड में निर्धारित तिथि पर जल उत्सव कार्यक्रम आयोजित करवानें के निर्देश दिये।
बैठक में सारा योजना के जीआईएस एक्स्पर्ट कर्णवीर सिंह ने बताया कि जनपद में 1 करोड़ से कम लागत की जल संरक्षण की स्प्रिंग कैटेगरी में 7, स्ट्रीम शैड कैटगरी में 6 और 1 करोड़ से अधिक लागत की मोथूगाड़, सूगी गदेरा और चंद्रभागा गदेरा की योजाएं स्ट्रीम शैड में जिला स्तर से अनुमोदित कर शासन को स्वीकृति के लिए प्रेषित की गई है। बताया कि भगीरथ एप पर विभागों की ओर से चयनित 312 स्रोतों का उपचार किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें योजना के तहत प्रथम चरण में 220 क्रिटिकल स्रोतों के उपचार के लिए विभागों की ओर से योजनाएं तैयार कर शासन को प्रेषित की जा चुकी हैं। बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, अधिशासी अभियंताष लधु सिंचाई धीरज कुमार सैनी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

42 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago