श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद की बैज सेरेमनी का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों के लिए बैज सेरिमनी का आयोजन किया गया।यूनिवर्सिटी के पथरीबाग कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी, कुलसचिव डॉ लोकेश गंभीर और डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ मालविका कांडपाल ने छात्रों को बेज पहनाकर सेरेमनी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी ने कहा कि यह छात्रों के सम्मान का दिवस है,उन्होंने खुशी व्यक्त की कि छात्रों में नेतृत्व के गुण पनप रहे हैं। इस अवसर पर प्रो जेपी पचैरी, सलाहकार, माननीय प्रेसीडेंट ने भी विचार व्यक्त किए। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर डॉ मालविका कांडपाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज छात्रों को संकल्प के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है, उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि असफलताएं ही सफलता की सीढ़ियां होती हैं। छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
विश्वविद्यालय छात्र परिषद के अध्यक्ष विनीत थापा के साथ कुल 8 विभाग प्रतिनिधियों और 22 विश्वविद्यालय प्रतिनिधि छात्रों को बैज प्रदान किए गए। इस अवसर पर, डॉ गणराजन, प्रो (डॉ) प्रियंका बनकोटी, प्रो. (डॉ) प्रीति तिवारी, प्रो. (डॉ) दिव्या जुयाल, प्रो (डाॅ) कीर्ति सिंह, प्रो. (डॉ) अरुण कुमार, प्रो. (डा)ॅ रामालक्ष्मी, प्रो. (डॉ) कंचन जोशी के साथ ही सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर

पौड़ी। उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जिले में सीता सर्किट के समग्र विकास…

11 minutes ago

श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

श्रीनगर में निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण पौड़ी। प्रतियोगी…

32 minutes ago

अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

कोटद्वार:  विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को चंद्र मोहन सिंह…

53 minutes ago

सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा

मैपिंग से छूटे मतदाताओं से निर्धारित प्रमाण-पत्र जल्द उपलब्ध कराने की अपील देहरादून:  आयुक्त गढ़वाल…

1 hour ago

‘रोजगार मांगने वाले नहीं देने वाले बनें युवा’, सीएम धामी ने उद्यमशाला चौपाल से दिया आत्मनिर्भर उत्तराखंड का मंत्र – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन…

2 hours ago

एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित

बूथ स्तर पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग और राजनीतिक दलों से दैनिक प्रगति साझा करने के निर्देश…

2 hours ago