श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने थराली चमोली आपदा पीडितों के लिए भेजी राहत सामग्री

एसजीआरआर विश्वविद्यालय की कुलपति व कुलसचिव ने हरी झण्डी दिखाकर वाहनों को रवाना किया
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में थराली, चमोली आपदा पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुछ पाठ्यक्रर्मोंं में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने थराली (चमोली) आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवम् खा़द्य सामग्री भेजी। सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. कुमुद सकलानी और रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि हम सभी प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही इस कठिनाई से उबरने की शक्ति प्राप्त हो। उन्होंने चमोली जनपद के अन्तर्गत आने वाले एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कर्मचारियों का आह्वान किया कि आप सभी थराली आपदा पीड़ितों की हर सम्भव मदद में अपना योगदान दीजिए।

काबिलेगौर है कि थराली (चमोली) की आपदा ने कई परिवारों से उनका घर-आंगन, खेत खलियान, पशु मवेशी, रोजगार और सुख-चैन छीन लिया। कहीं खेत मलबे में दब गए, कहीं आशियाने नष्ट हो गए तो कहीं मासूम बच्चों की शिक्षा और बुजुर्गों की दवा-दरकार अधर में लटक गई। ऐसे कठिन समय में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने इन पीड़ित परिवारों के लिए राहत और खाद्य सामग्री भेजकर न सिर्फ मदद की पहल की है, बल्कि मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने न केवल राहत सामग्री भेजने का बीड़ा उठाया, बल्कि पीड़ितों को निःशुल्क उपचार और उनके बच्चों को कुछ चयनित पाठ्यक्रमों में निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का भी वचन दिया। इससे पूर्व धराली उत्तरकाशी के आपदा पीड़ितों के लिए भी अस्पताल एवम् विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह पहल की थी।

चमोली जिले के कर्णप्रयाग एवम् नारायणबगड स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के माध्यम से यह राहत सामग्री जिसमें खाद्यान्न व अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं, प्रभावित आपदा क्षेत्र थराली तक पहुंचाई जा रही है। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य बुद्धिबल्लभ डोभाल और एसजीआरआर पब्लिक स्कूल नारायण्बगड़ के प्रधानाचार्य शंकर सिंह चैहान स्थानीय विधायक गोपाल राम टम्टा एवम् एसडीएम पंकज कुमार भट्ट के नियमित सम्पर्क में हैं। इनके साथ मिलकर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। चमोली जनपद के अन्तर्गत आने वाले एसजीआरआर समूह के सभी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे राहत और बचाव कार्यों में हर संभव योगदान दें। यह पहल केवल औपचारिक मदद नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का ऐसा जीवंत उदाहरण है, जो आपदा की विभीषिका में पीड़ित परिवारों के लिए आशा की किरण साबित होगा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

54 minutes ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

58 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

60 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

1 hour ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

1 hour ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

2 hours ago