श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज़ के द्वारा किया गया फ्रेशर पार्टी 2025 का आयोजन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: शिक्षा के क्षेत्र में एक पहचान रखने वाले श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ( एसजीआरआरयू)स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज़में फ्रेशर पार्टी का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया ।जहाँसीनियर्स छात्रों ने जूनियर्स छात्रों का जोरदार स्वागत किया ।कार्यक्रम में गीत संगीत एवम् स्वरलहरियों के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।14 फरवरी 2025 शुक्रवार को एसजीआरआरयू के आॅडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज़ की डीन प्रो. डाॅ कीर्ति सिंह ने दीप प्रज्ववलित कर किया।प्रो. डाॅ. कीर्ति सिंह द्वारा अपने अभिभाषण में स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज की फैकल्टी एवम् वरिष्ठ छात्र-छात्राओं की ओर से 268 नव-आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।उन्होने कहा कि स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज वर्तमान में 780 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है ,ये संस्था विभिन्न पाठयक्रमों को करने का आदर्श सस्थान है बल्कि यहाॅ छात्र-छात्राओं के व्यक्तिव विकास हेतु भी सुविधाएं व अवसर उपलब्ध है। यहां संचालित पाठ्यक्रमों को करने के उपरांत छात्र-छात्राएं बेहतरीन करियर का निर्माण कर देश विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होनें कहा की नव-आगुंतक छात्र-छात्राओं को फैकल्टी व वरिष्ठ छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन व प्रोत्साहन मिलता रहेगा।
इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गायन व नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बनाया तो वहीं इसके उपरांत स्कूल आॅफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज के विभिन्न पाठयक्रमों फिजियोथैरेपी, रेडियोलाॅजी, मेडिकल लैब टेक्नोलाॅजी, ओप्टोमीट्री एवम् मेडिकल माइक्रोबायोलाॅजी के छात्र-छात्राआंे ने विभिन्न गायन व नृत्य द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों के संस्कृतियों की शानदार झलक दिखलाई।
फ्रैशर( नव- आगुंतक) छात्र-छात्राओं ने रैम्प-वाॅक द्वारा अपने-अपने राज्यों की आर्कषक सास्कृतिक झलक प्रस्तुत की व अपनी विभिन्न प्रतिभाओं से अवगत कराया।कार्यक्रम मे नव-आगुंतक छात्र-छात्राओं में से जतिन (बीएमएम छात्र) को मिस्टर फ्रैशर व खुशी (बीपीटी छात्रा) मिस फ्रैशर खिताब से नवाजा गया। अंशुल (बीएमआरआईटी छात्र) मिस्टर स्र्पाकल व साक्षी (बीपीटी छात्रा) को मिस स्र्पाकल चुना गया। अमन (बीपीटी छात्र) मिस्टर र्चामिंग व अंकिता (ओप्टोमीट्री छात्रा) मिस र्चामिंग बने।मंच संचालन छात्र-छात्राओं आर्य त्यागी, सिमरन सिंह, सना व आयुष द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ. शारदा शर्मा, डाॅ. नेहा चैहान, निशा ध्यानी, डाॅ. सुरभि थपलियाल, डाॅ. पापिया सिन्हा, डाॅ. मंजुल नौटियाल, निवेदिता एवम् समस्त फैकल्टी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Post Views: 7

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

6 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

27 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

48 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

2 hours ago