एसएसपी देहरादून ने नव नियुक्त डीएम आशीष चौहान से की शिष्टाचार भेंट – myuttarakhandnews.com

देहरादून:जनपद में नव नियुक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान से रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एसएसपी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा जनपद में उनके कार्यकाल के सफल संचालन की कामना की।
भेंट के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जनपद की कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। एसएसपी देहरादून ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से ही आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने जनपद में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, नशे के खिलाफ अभियान तथा संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी को लेकर भी विस्तार से जानकारी साझा की।
नवनियुक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान ने भी जनपद के विकास, सुशासन और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा जनता का विश्वास कायम रखने के लिए प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
बैठक के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। दोनों अधिकारियों ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपदा प्रबंधन को और मजबूत करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने पर जोर दिया।
इस शिष्टाचार भेंट को प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि आपसी सहयोग और सामंजस्य से दूनवासियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Post Views: 9

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

54 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago