देहरादून, राजधानी के Mall of Dehradun में प्रस्तावित “Band Baaja Baarat – Fake Wedding” कार्यक्रम को दून पुलिस ने आपत्तियों के चलते रद्द करवा दिया। पुलिस को मिली शिकायतों में कहा गया था कि यह आयोजन हिंदू विवाह परंपराओं और धार्मिक भावनाओं का उपहास है। विरोध को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम निरस्त कराया और आयोजकों को सख्त चेतावनी दी।
एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट कहा – “धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। यदि किसी आयोजन में धार्मिक परंपराओं का अपमान हुआ या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया, तो आयोजकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा आयोजकों को दिए गए निर्देश:
1. ऐसा कोई भी कार्यक्रम आयोजित न किया जाए, जिससे किसी भी समुदाय की धार्मिक या सांप्रदायिक भावनाएं आहत हों।
2. किसी भी आयोजन से शहर की शांति-व्यवस्था व सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो।
3. सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा मानकों, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों और क्राउड मैनेजमेंट का सख्ती से पालन हो।
4. आयोजन केवल सांस्कृतिक व मनोरंजन गतिविधियों तक सीमित रहें।
5. बिना प्रशासन की विधिवत अनुमति के कोई भी कार्यक्रम न किया जाए।
पुलिस ने आयोजकों को साफ चेताया है कि भविष्य में इन शर्तों का उल्लंघन हुआ तो उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
देहरादून– रिच संस्था प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही आकर्षक एवं बेहतरीन…
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…