टिहरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बुधवार को थाना छाम का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन एवं महिलाओं की शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए तथा महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना क्षेत्र की चौकी कांडीखाल, कमांद एवं मटियाली का भी दौरा किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से संवाद कर कानून-व्यवस्था, जनसंपर्क और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राएं ‘गौरा टीम’ का आभार व्यक्त करने थाना पहुंचीं। छात्राओं ने कहा कि “पुलिस दीदी के स्कूल आने से हमारा हौसला बढ़ा है।” एसएसपी ने इसे पुलिस और समाज के बीच बढ़ते विश्वास का सकारात्मक उदाहरण बताते हुए गौरा टीम के प्रयासों की सराहना की।
एसएसपी श्वेता चौबे ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
टिहरी पुलिस ने कहा कि जनविश्वास, संवेदनशील पुलिसिंग और सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…