नैनीतालः उत्तराखंड सतकर्ता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने मंगलवार को ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना के उप निरीक्षक अनवर अहमद को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने भी इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी उप निरीक्षक के निलंबन आदेश भी जारी कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर निवासी शिकायतकर्ता ने हल्द्वानी विजिलेंस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसके खिलाफ दिनेशपुर थाना में बिजली चोरी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक अनवर अहमद को सौंपी गई है लेकिन उप निरीक्षक द्वारा मुकदमे को निपटाने के एवज में उससे 15000 रिश्वत की मांग की जा रही है। विजिलेंस की ओर शिकायत की पुष्टि के बाद एक ट्रेप टीम का गठन किया गया।
टीम ने आरोपी उप निरीक्षक को 15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया और एसएसपी ने आरोपी उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: Governor Dr. D. S. Bisen inaugurated the International…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: This year, too, at Virasat Mahotsav, the old…
Roorkee News: चार बच्चों की मां का बड़ा कदम, चारों को देवर के पास छोड़…
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…