एसएसपी के सख्त तेवर, लापरवाही पर कार्रवाई तय –

 देहरादून। त्योहारी सीजन और आगामी वीआईपी-वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने  मासिक अपराध गोष्ठी में अधीनस्थ अधिकारियों को कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चेकिंग और गश्त में लापरवाही बरतने या अपराधों के निस्तारण में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।गोष्ठी में नवरात्र, धनतेरस, दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही शहीद दिवस और रैतिक परेड के दौरान प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक, अग्निशमन अधिकारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।बाजारों और संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की निगरानीएसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। पूर्व में चिह्नित चेकिंग प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर नजर रखने को कहा गया। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती करने और नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस की लापरवाही के कारण कोई घटना होने पर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।सर्राफा बाजार और वित्तीय संस्थान रडार परधनतेरस और दीपावली के मद्देनजर ज्वैलरी शॉप, सर्राफा बाजार, बैंक, एटीएम, गोल्ड लोन और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों को इन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्डों की उपलब्धता जांचने के निर्देश दिए गए। बिना सुरक्षा गार्ड या सीसीटीवी के संचालित एटीएम और प्रतिष्ठानों की सूची तैयार कर संबंधित प्रबंधकों को नोटिस देने को कहा गया। पलटन बाजार समेत प्रमुख बाजारों में वर्दी और सादे कपड़ों में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोरत्योहारी खरीदारी के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे, दुकानों के बाहर और फुटपाथों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। अधिकारियों को पीक आवर्स में व्यस्त मार्गों और चौराहों पर स्वयं मौजूद रहकर यातायात नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि आपात स्थिति में दमकल और अन्य आपातकालीन वाहन बिना बाधा पहुंच सकें।जमानत पर छूटे आरोपियों का होगा सत्यापनअपराध समीक्षा के दौरान एसएसपी ने लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। पूर्व में आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आए और जमानत पर बाहर चल रहे आरोपियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा उनका नियमित भौतिक सत्यापन करने को कहा गया। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए गए।साइबर अपराधों के निस्तारण में देरी पर फटकारबैठक में सीसीटीएनएस पोर्टलों पर सूचनाएं समय से अपडेट नहीं किए जाने पर एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सभी अभिलेखों और सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट करने की हिदायत दी। साइबर अपराधों, ई-जीरो एफआईआर और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा के दौरान अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि साइबर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।वीआईपी कार्यक्रमों को लेकर भी सतर्कताआगामी राजकीय आयोजनों में विशिष्ट और अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन को देखते हुए संदिग्धों की चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने तथा भ्रामक सूचनाओं के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने को कहा गया। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

28 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

34 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago